फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Singh Rathore: विधायक कुलदीप सिंह राठौर बोले- अल्टरनेरिया को घोषित किया जाए महामारी

Thu, 18 Jul 2024 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सेब के बगीचे अल्टरनेरिया नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। राठौर ने सेब पर फैली इस अल्टरनेरिया बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक कुलदीप राठौर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि सेब के बगीचे अल्टरनेरिया नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं, जिसका सीधा असर सेब के आकार और रंग पर हो रहा है। सेब के पत्ते समय से पहले ही झड़ रहे हैं जिस वजह से प्रदेश के बागवान चिंतित हैं।

विज्ञापन


राठौर ने सेब पर फैली इस अल्टरनेरिया बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग केंद्र सरकार से की है। रोकथाम के लिए सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अल्टरनेरिया बीमारी प्रदेश के कई इलाकों में महामारी का रूप धारण कर चुकी है। कुछ इलाकों में 95 फीसदी बगीचे बीमारी की चपेट में आ गए हैं। राठौर ने कहा कि वर्ष 1982- 83 में भी सेब पर स्कैब बीमारी लग गई थी, जिस पर केंद्र ने मदद की थी।

उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग ने टीमें भेजी हैं लेकिन इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अनुसंधान की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि मार्केट में उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं इसकी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। इसके अलावा विदेशों से आयात हो रहे सेब के पौधों पर भी शक की नजरें हैं। इन पौधों का क्वारंटाइन होना चाहिए। उसके बाद ही बागवानों को उपलब्ध करवाने चाहिए। सेब के साथ विदेशों से बीमारियों का आयात नहीं होना चाहिए। यह सरकार और बागवानी विभाग को सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें