फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles Damaged chamba: मानसिक रोगी ने सड़क किनारे खड़े 30 वाहनों के शीशे तोड़े, सड़क से नीचे फेंक दीं मोटरसाइकिल

Wed, 01 Jun 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने जब वाहनों के टूटे हुए शीशे देखे तो इसकी सूचना वाहन मालिकों को दी गई। वाहन मालिकों ने जब अपने वाहनों को देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
चंबा में वाहनों के शीशे तोड़े। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में ग्रामीण और शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे खड़े किए गए 30 चौपहिया और दोपहिया वाहनों के शीशे मानसिक रोगी ने तोड़ डाले। इतना ही नहीं कई जगह कई दोपहिया वाहनों को सड़क से नीचे फेंककर उन्हें क्षति पहुंचाई। मानसिक रोगी की पहचान चंबा निवासी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह 2:00 से 4:00 बजे के बीच गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह सैर के लिए निकले लोगों ने जब वाहनों के टूटे हुए शीशे देखे तो इसकी सूचना वाहन मालिकों को दी गई। वाहन मालिकों ने जब अपने वाहनों को देखा तो वे दंग रह गए।

विज्ञापन




उन्होंने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारगाह के पास आरोपी को पकड़ लिया जो एक मानसिक रोगी है। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। परिजन मानसिक रोगी को उपचार के लिए पठानकोट स्थित अस्पताल में ले गए हैं। विकास खंड चंबा के तहत मरेड़ी, सुंगल, लुडेरा, फुलनू टाला, टीवी वार्ड, जनसाली, बंशी गोपाल, चौंतड़ा और बारगाह में गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं।

वाहन मालिक नरेश कुमार, राहुल कुमार, प्रताप चंद, विनोद कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ियों के शीशे पत्थर से तोड़े गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बारगाह के पास मानसिक रोगी को पकड़ लिया। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें