लाहौल के सिस्सू में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।
- फोटो : संवाद
प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में वीरवार रात बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में भी बादल बरसे। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और 19 अप्रैल से दोबारा बारिश होने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, बिलासपुर में 35.5, हमीरपुर में 34.7, कांगड़ा में 33.3, सुंदरनगर में 32.9, नाहन में 32.4, धर्मशाला में 31.2, सोलन में 31.0, चंबा में 30.6, भुंतर में 30.5, शिमला में 24.6, कल्पा में 21.5, डलहौजी में 19.8 और केलांग में 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
उधर, वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.7, बिलासपुर में 18.5, ऊना में 18.4, धर्मशाला में 17.4, कांगड़ा में 16.0, मंडी में 14.6, हमीरपुर में 13.8, सोलन में 13.4, शिमला में 12.0, भुंतर में 10.9, मनाली में 6.8 और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।