फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंत्री राकेश पठानिया ने किया वन विभाग के मुख्यालय का दौरा

Mon, 03 Aug 2020 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

वन मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को प्रदेश वन मुख्यालय का दौरा किया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि हिमाचल एक हरित प्रदेश है, जहां ईको टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं। कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिले, इसके लिए हमें प्रयास करने चाहिए।

विज्ञापन


पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों जैसे सौर ऊर्जा, हरित ऊर्जा के उपयोग आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। कहा कि नदियों के कैचमेंट क्षेत्रों में चेकडैम इत्यादि जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। छोटे-छोटे चेकडैम के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। भू-कटाव वनों को हानि पहुंचाने का मुख्य कारण है। इस पर रोक लगाने को कदम उठाने चाहिए। स्थानीय लोगों एवं किसानों को इस तरह की गतिविधियों से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। वनों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। वनरक्षकों को हथियार उपलब्ध करवाना आवश्यक है। वन विभाग के कर्मचारियों को हथियार उपलब्ध करवाने की नीति में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

कहा कि विभाग के मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से वनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। वन मंत्री ने वन्य प्राणी प्रभाग की ओर से वानर नसबंदी कार्य की भी सराहना की और कहा कि वानर समस्या से और अधिक प्रभावी ढंग से निपटने की आवश्यकता है। पीसीसीएफ  (हॉफ) अजय कुमार पीसीसीएफ वन्य प्राणी डॉ. सविता ने प्रस्तुति भी दी। अतिरिक्त सचिव वन संजय गुप्ता, पीसीसीएफ वित्त अर्चना शर्मा तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से विधानसभा में मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें