फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चंद्र कुमार बोले- 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

Sat, 25 Nov 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार ने शिमला में मीडिया से बातचीत में इसको लेकर संभावना जताई है। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में नौ पद भरे हुए हैं। 
विज्ञापन
वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का एक साल पूरा होने पर राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार ने शिमला में मीडिया से बातचीत में इसको लेकर संभावना जताई है। मौजूदा समय में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में नौ पद भरे हुए हैं। तीन पद रिक्त चल रहे हैं। वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रदेश में 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार का एक साल पूरा होने तक तीन में से दो पद भरे जा सकते हैं, जबकि एक पद खाली रहेगा।

विज्ञापन


सरकार का एक साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा हो रहा है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कांगड़ा और बिलासपुर से एक-एक मंत्री बनाया जाएगा। वहीं, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार का कहना है कि 11 दिसंबर को जब सरकार के गठन का एक साल पूरा होना है, उससे पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। यह बात मुख्यमंत्री ने बताई है। अब किसे मंत्री बनाया जाएगा और किसे नहीं, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मंत्रिमंडल का विस्तार सही समय में हो रहा है और सभी को सही प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 राहत सामग्री बांटने हमीरपुर जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुुक्खू शनिवार को राहत सामग्री बांटने हमीरपुर जाएंगे। वह शनिवार को पहले शिमला के चौड़ा मैदान में 75वें संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। फिर हमीरपुर जाकर प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज के तहत राहत सामग्री का आवंटन करेंगे। आपदा मित्रों को भी किट बांटेंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी पात्रता प्रमाणपत्र देंगे। शनिवार शाम को वह वापस शिमला लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें