फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बिक्रम ठाकुर बोले- हिमाचल में कम होंगे सीमेंट के दाम, परिवहन निगम में भर्ती होंगे 300 चालक

Wed, 02 Feb 2022 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करके लोगों को राहत दी जाएगी। इसके लिए सप्ताह के भीतर विशेष बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे। 
विज्ञापन
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम कम करके लोगों को राहत दी जाएगी। इसके लिए सप्ताह के भीतर विशेष बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद सीमेंट के दाम कम किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार हिमाचल परिवहन निगम की बसों में 300 नए ड्राइवर भर्ती करने जा रही है। मार्च में प्रदेश में 205 नई बसों का बेड़ा जोड़ा जाएगा। सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल के रोजगार कार्यालयों में कितने असली बेरोजगार हैं, सरकार इसका पता लगाएगी। रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत लोग प्राइवेट नौकरी मिलने के बावजूद अपना नाम नहीं कटवा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे हिमाचल में असल में कितने युवा बेरोजगार हैं, इसका आंकड़ा गलत आ रहा है। इसे लेकर जांच भी की है। इसमें पाया कि 85 फीसदी लोग प्राइवेट नौकरी करने के बावजूद रोजगार कार्यालयों में अपना नाम नहीं कटवा रहे, ताकि वे सरकारी नौकरी के पात्र बने रहें। उद्योग मंत्री ने इस दौरान पिछले चार सालों में सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इंवेस्टर्स मीट में 287 एमओयू साइन किए हैं। केंद्र से मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए 100 करोड़ का बजट मिला है। यह डिवाइस पार्क नालागढ़ में बनेगा। केंद्र से चंबा के लिए हैंडीक्राफ्ट सेंटर मिला है। धर्मशाला आईटी पार्क में निवेश के लिए तीन लोगों के प्रस्ताव आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें