फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हड़ताल से नहीं मिला दूध-दही, सब्जियों की सप्लाई पर भी असर

Mon, 04 Jun 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में चल रहे किसान आंदोलन का असर कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ने लगा है। कांगड़ा और हमीरपुर जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दूध-दही की सप्लाई नहीं पहुंच पाई। 

विज्ञापन


यहां बेरका और मेट्रो दूध की एक भी गाड़ी नहीं आई। सुपर और मिल्कफेड की सप्लाई के सहारे दुकानदारों को काम चलाना पड़ा, जो दोपहर तक ही खत्म हो गया। दोपहर बाद लोग दूध-दही के लिए तरसते रहे। 

जिला मुख्यालय धर्मशाला के कचहरी अड्डा में डोगरू स्वीट शॉप के मालिक हरवंश ने कहा कि वे प्रतिदिन बेरका और मेट्रो का 200 लीटर दूध खरीदते हैं, लेकिन सप्लाई न आने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन


ग्राहकों को बिना दूध-दही के वापस जाना पड़ रहा है। वहीं, धनश्याम स्वीट शॉप के मालिक अजय कुमार ने कहा कि उनकी दुकान में भी लगभग 200 लीटर दूध की खपत होती है। पीछे से आपूर्ति न आने के कारण दूध-दही की कमी हुई है। 

दुकानदार परेशान, किसानों की हड़ताल 10 जून तक

सभी दुकानदार परेशान हैं। अभी किसानों की हड़ताल 10 जून तक है, ऐसे में परेशानी और बढ़ेगी। उधर, उपभोक्ता मुनीष कुमार, देवी सिंह, राजू, दिनेश ने कहा कि दोपहर बाद उन्हें दूध का पाउडर ही खरीदना पड़ा।

उधर, जिला हमीरपुर में पिछले दो दिनों से पंजाब से सब्जियों की सप्लाई भी नहीं आ रही है। जिले की सब्जी मंडी में केवल लोकल सब्जियां ही बिक रही है। इस कारण कुछ सब्जियों के दामों में उछाल आया है। कई दुकानदार सप्लाई न आने की वजह से मनमाने दाम भी वसूल रहे हैं।

दुकानदारों को भी मंडी में महंगी सब्जियां मिल रही हैं। पंजाब से दूध और दही की सप्लाई भी नहीं आ रही है। एपीएमसी सचिव अमित ने बताया कि दो दिनों से पंजाब से सब्जियां मंडी में नहीं आई हैं। इस कारण अब सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

शिमला शहर के कई इलाकों में दूध की सप्लाई बाधित

डेमो
 पंजाब से दूध और दही की सप्लाई भी नहीं आ रही है। एपीएमसी सचिव अमित ने बताया कि दो दिनों से पंजाब से सब्जियां मंडी में नहीं आई हैं। इस कारण अब सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

उधर, शिमला शहर के कई इलाकों में सोमवार सुबह दूध की सप्लाई बाधित रही। हड़ताल के चलते कई जगह पंजाब से आने वाली सब्जियों नहीं पहुंच सकी। कई जगह ग्राहक दूध के लिए भटकते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें