मैक्सिको की एवोकाडो नाशपाती बढ़ती उम्र के साथ लोगों के हृदयरोग दूर भगाएगी। इसे बागवानों को दिखाने के लिए दो दिन तक एप्पल फेस्टिवल में सजाया गया। इसे उगाने का प्रयोग बागवानी विश्वविद्यालय नौणी में चल रहा है। लो चिलिंग क्षेत्रों में भी इसकी अच्छी पैदावार हो सकती है। इसकी मार्केट भी अच्छी रहती है।
हिमाचल के निचले पहाड़ी क्षेत्रों के बागवानों की आय में इजाफा करने के लिए यह नाशपाती वरदान साबित हो सकती है। इसकी दुनिया भर में मांग है। एवोकाडो बड़े आकार की नाशपाती है। इसे बटर फ्रूट या एलीगेटर पीयर भी कहा जाता है। यह मैक्सिको मूल की है। इसका एक फल आधे किलो तक हो सकता है। यह देखने में हल्के हरे से लेकर पीले रंग की होती है।
इसका गुद्दा न तो मीठा होता है और न ही खट्टा। इसकी हाई डायटिक वैल्यू है। इसमें अनसेचुरेटिड ऑयल होता है। 15 से 50 फीसदी तक वसा होता है। वैज्ञानिकों के प्रयोगों ने यह साबित किया है कि बढ़ती उम्र में कार्डियोवस्कुलर बीमारियों को रोकने में यह कारगर फल साबित हो सकता है।
यह नाशपाती मैक्सिको में सितंबर से नवंबर महीने में मार्केट में पहुंचती है। हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों में यह जुलाई, अगस्त और सितंबर महीनों के बीच मंडियों में पहुंच सकती है।