फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में अाज होगी जेसीसी की बैठक

Fri, 04 Jul 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विवि कर्मियों की संयुक्त संघर्ष समिति की चार जुलाई को बैठक होगी। चेयरमैन हितेश्वर ठाकुर ने कहा कि 9 जून को कुलपति के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक में मिले आश्वासन के बावजूद आज तक कर्मचारियों की मांगे लंबित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


अब कर्मचारियों के पास आंदोलन पर उतरने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में सभी कर्मचारियों को बुलाया गया है।

समिति का कहना है कि मेडिकल बिल, सचिवालय भत्ता, रिक्त पदों को भरने समेत पैंशनर्स की कई बड़ी मांगें अभी भी पूरी नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में यदि सभी कर्मचारी एकजुट हुए तो आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इसके लिए खुद प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें