चक्कर सिथत बीएसएन स्कूल के बच्चों ने वीरवार को गुरुद्वारा बालूगंज साहिब का भ्रमण किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी साथ रहे।
बच्चों ने गुरुद्वारे में भजन कीर्तन किया और अरदास में भी भाग लिया। बच्चों ने लंगर का भी आनंद लिया। स्कूल के शिक्षकों ने गुरुद्वारे के इतिहास के बारे में छात्रों को जानकारी दी।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रों को अक्सर ऐसे भ्रमण पर ले जाया जाता है ताकि वे पढ़ाई का तनाव दूर कर सकें। स्कूल प्रबंधन के अनुसार आने वाले दिनों में भी बच्चों को सैर करवाई जाएगी।
भ्रमण के बाद सभी छात्र शिक्षकों के साथ वापस स्कूल लौट गए। स्कूल के छात्र भी इस भ्रमण से काफी खुश दिखाई दिए।