फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, बजट सत्र की तैयारियों पर होगा मंथन

Tue, 06 Feb 2018 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने अपने विधायकों को बजट सत्र के लिए तैयारी करवाएगी। प्रदेश भाजपा के विधायकों की 11 फरवरी को बैठक होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधायक प्राथमिकताओं के साथ आगामी बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधायक दल की बैठक बुलाने की जानकारी दी।

विज्ञापन


भाजपा अपने विधायकों को बजट सत्र के लिए तैयारी करवाएगी। सत्र में विपक्ष के संभावित हमलों पर पार्टी अपने विधायकों को टिप्स देगी। इसके अलावा बजट को लेकर विधायकों की प्राथमिकताओं पर भी जानकारी दी जाएगी। बैठक में पिछली सरकार के फैसलों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले सरकार विधायकों से भी राय लेगी।

इसके अलावा सरकार के कामकाज और सौ दिन के एजेंडे पर भी बैठक में चर्चा होगी। सरकार के लिए संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे से होटल पीटरहॉफ में होगी। इस बैठक में विधायक प्राथमिकताओं के अलावा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें