फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नगर निगमों और शेष पंचायतों के चुनाव के लिए बुलाई बैठक

Thu, 21 Jan 2021 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
चुनाव-सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में नए नगर निगमों, नगर पंचायतों और शेष पंचायतों के चुनाव करवाने के लिए 26 जनवरी के बाद चुनाव आयोग ने बैठक बुलाई है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार पंचायतीराज संस्थाओं के तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद 26 जनवरी के बाद अहम बैठक हो रही है। इसमें तय किया जाएगा कि धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम के चुनाव कब करवाए जाने हैं। माना जा रहा है कि मार्च 2021 से पहले चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है, जिससे धर्मशाला नगर निगम के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पहले चुनाव हो जाएं। अधिकारियों के अनुसार धर्मशाला नगर निगम का चुनाव 8 अप्रैल, 2021 से पहले करवाने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


नगर निगम के चुनाव पांच साल पूरे होने से पहले करवाने होते हैं। प्रदेश में तीन नए नगर निगमों सोलन, पालमपुर और मंडी का गठन भी किया जा चुका है। नियमों के अनुसार इनमें भी छह माह के भीतर चुनाव करवाने पड़ेंगे। शिमला नगर निगम के पांच साल का कार्यकाल 2022 में पूरा हो रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम तय करेगा, जिससे चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों अंब, चिड़गांव, कंडाघाट, नेरवा निरमंड और आनी सहित 51 पंचायतों के चुनाव भी समय पर करवाए जा सकें। इन 51 में से 19 पांगी और 32 केलांग की हैं। इन पंचायतों का कार्यकाल मई, 2021 में पूरा हो रहा है। नियमों के अनुसार पंचायतों में भी पांच साल से पहले चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें