कोरोना से बचने के लिए आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने का काम अब सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर करेगा। संस्थान ने इसके के लिए इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर तैयार किया है। इस पाउडर बनाने की तकनीक संस्थान के वैज्ञानिकों ने तैयार की है। इस पाउडर से आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। यह पाउडर जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। इसके खाने से आदमी के शरीर का इम्युनिटी सिस्टम बढ़ेगा। जो कोरोना से काफी हद तक लोगों का बचाब करेगा।
यही नहीं कोविड-19 से पीड़ित हो चुके लोगों के शरीर में भी यह पाउडर इम्युनिटी को काफी मजबूत करेगा। सीएसआईआर वैज्ञानिकों ने लंबे शोध के बाद जड़ी-बूटियों से पाउडर को तैयार किया है। जिसे संस्थान अब जल्द बाजार में उतारेगा। इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर बनाने के लिए हर एक जड़ी-बूटी की जांच हुई है। पाउडर की बाजार में आने पर क्या कीमत होगी। संस्थान यह जल्द तय करेगा। इससे पहले सीएसआईआर ने कोरोना के बचाब के लिए सैनिटाइजर भी तैयार किया था।
संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पाउडर तैयार किया गया है। इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। यह पाउडर कोविड से लड़ने में भी मददगार होगा।