फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मीनाक्षी लेखी बोलीं- खोटे काम से कांग्रेस मुक्त होता जा रहा देश

Fri, 30 Sep 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मीनाक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के राज में 70 साल में मात्र आठ करोड़ घरों में नल से जल मिला। 
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। यह कांग्रेस के किए खोटे काम का नतीजा है। महंगाई का रोना रोने वाली कांग्रेस ही महंगाई लेकर आई थी। भाजपा हमेशा से महंगाई कम करने का काम करती आई है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मीनाक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस के राज में 70 साल में मात्र आठ करोड़ घरों में नल से जल मिला। पीएम मोदी और सीएम जयराम ने दो वर्षों में 8.64 करोड़ घरों में पानी पहुंचाया।

विज्ञापन


देशभर में विकास का दौर चल रहा है। हर घर की समस्या को भाजपा दूर कर रही है। डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की तरह मिशन रिपीट होगा। इसमें महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं चल रही हैं, वे हर वर्ग के लिए हैं। हिमाचल में भी जयराम ठाकुर बारीकी से जमीनी स्तर पर सभी योजनाएं चला रहे हैं। महिलाओं को टिकट देने की बात को उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि अभी टिकट के बारे में वह कुछ नहीं कर सकतीं। इससे पहले उन्होंने सोलन के प्रसिद्ध शूलिनी मंदिर में शीश नवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें