फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDM: हिमाचल में 21 हजार मिड-डे मील वर्करों का मानदेय 900 रुपये बढ़ाया

Tue, 14 Jun 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में वर्करों के मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। उधर, मिड-डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव हिमी देवी ने बताया कि बीते दिनों ही हरियाणा सरकार ने मिड-डे मील वर्करों के मानदेय को दोगुना कर दिया है। 
विज्ञापन
मिड-डे मील योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 21 हजार मिड-डे मील वर्करों के मानदेय में प्रतिमाह 900 रुपये की बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत इन वर्करों को प्रतिमाह 3,500 रुपये मिलेंगे। एक अप्रैल 2022 से मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। वर्करों को अब 2,600 रुपये की जगह 3,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल में वर्करों के मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। उधर, मिड-डे मील वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव हिमी देवी ने बताया कि बीते दिनों ही हरियाणा सरकार ने मिड-डे मील वर्करों के मानदेय को दोगुना कर दिया है। वर्करों के मानदेय को 3,500 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इसी तर्ज पर बढ़ोतरी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें