फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Olympiad Competition: हिमाचल के मंडी में अंडर-14 राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 14 Jun 2022 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

राज्य स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों की राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल की ओर से किया गया। 
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आगाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बाल स्कूल मंडी में राज्य स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों की राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता शुरू हो गई हैं। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल की ओर से किया गया। इस दौरान रितिका जिंदल ने कहा कि योग का हमारे जीवन में खास महत्व है। योग से जहां मन को शांति मिलती है, वहीं हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग करने से मन शांत व शरीर तनाव मुक्त रहता है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनाने का आग्रह किया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 10 जिलों के लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मध्य विभिन्न प्रकार की योग संबधित स्पर्धाएं होंगी। चयन प्रतिभागी आगामी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान बाल स्कूल मंडी के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जो आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें