फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी ने खुले में बिक रही मिठाई फिंकवाई

Fri, 30 May 2014 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने वीरवार को न्यू शिमला, बीसीएस में चल रहे रेस्तरां और स्कूलों की कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान खुले में बिक रही करीब 25 किलो मिठाई को फिंकवाया गया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने बताया कि स्कूलों की कैंटीन के किचन में सफाई व्यवस्था ठीक मिली जबकि तीन रेस्तरां में गंदगी मिली।
विज्ञापन


रेस्तरां संचालकों को चेतावनी दी गई है। यदि सुधार नहीं हुआ तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक गाड़ी में बेचने के लिए ले जा रही मिठाई को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


वाहन चालक को फूड लाइसेंस बनाने को कहा गया है। डा. उमेश कुमार भारती ने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भी जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें