फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवीएम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता

Fri, 30 May 2014 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल हिम रश्मि में वीरवार से वार्षिक अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरी राम शर्मा और सदस्य प्यारे लाल गायत्री ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि खेलकूद से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है, इसके साथ ही छात्र को खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलता है।

पहले दिन कई प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें सभी सदनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये प्रतियोगिता अगले कुछ दिन जारी रहेंगी।

इसके बाद विजेता सदन के कैप्टन को सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल आने वाले हाउस को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें