फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के नए भवन का नक्शा तैयार, मंजूरी को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सब्जी मंडी मैदान पर बनेगा नया दफ्तर, एक छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं
विज्ञापन

क्रॉसर
50 करोड़ से हिमुडा करेगा प्री फेब तकनीक से निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को नगर निगम की सारी सेवाएं एक छत के नीचे देने के लिए बनने वाले कांप्लेक्स का नक्शा और प्लान तैयार हो गया है। हिमुडा ने इसे मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही हिमुडा इस भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा।
नगर निगम का यह नया भवन शहर के सब्जी मंडी मैदान पर बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत 50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन प्री फेब तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का जिम्मा हिमुडा को दिया गया है। नगर निगम की मदद से हिमुडा ने इसकी ड्राइंग को फाइनल कर लिया है। अब हिमुडा ने इसका प्लान स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजा है। नौ नवंबर को स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की बैठक भी होनी है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बैठक में नगर निगम के नए दफ्तर के प्लान को मंजूरी मिल जाएगी। अभी निगम के दफ्तर अलग अलग जगहों पर हैं। इससे आम जनता को अपने काम के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। नगर निगम का मुख्य कार्यालय भी उपायुक्त कार्यालय के भवन में चल रहा है। पहले निगम कार्यालय टाउनहाल से चलता था, लेकिन अब इसमें सिर्फ मेयर और डिप्टी मेयर के ही दफ्तर हैं। अब स्मार्ट सिटी मिशन के तहत निगम को अपना भवन मिलने वाला है।
विज्ञापन

भवन में बनेंगे दफ्तर, काउंटर, पार्किंग की भी होगी सुविधा
नगर निगम के इस नए कांप्लेक्स में शहरवासियों को पानी के बिल, टैक्स, किराया, कूड़ा बिल जैसे शुल्क जमा करने के लिए एक छत के नीचे ही सारे काउंटर की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा एनओसी या नगर निगम से जुड़े सभी अनुमतियां भी यहीं मिलेंगी। इस भवन में मेयर, डिप्टी मेयर के दफ्तरों के अलावा पार्षद कार्यालय भी बनेगा। अफसरों के लिए भी अलग फ्लोर पर दफ्तर बनेंगे। भवन के साथ ही एक बड़ी पार्किंग बनाने का भी प्लान है।
विज्ञापन

कोट्स
हिमुडा की अधीक्षण अभियंता अंजोरी कपूर ने बताया कि सब्जी मंडी में बनने वाले नगर निगम के नए दफ्तर का प्लान और नक्शा तैयार कर लिया गया है। इसे मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें