फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Election: नगर निगम शिमला के चुनाव नतीजे आज, 10:00 बजे से शुरू होगी मतों की गणना

Thu, 04 May 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। शहर के छोटा शिमला स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10:00 बजे से मतों की गणना शुरू होगी। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि नगर निगम में कौन काबिज होगा।
विज्ञापन
शिमला नगर निगम के चुनाव नतीजे आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम के चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। शहर के छोटा शिमला स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10:00 बजे से मतों की गणना शुरू होगी। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि नगर निगम में कौन काबिज होगा। मतगणना केंद्र पर सुबह 9:00 बजे कर्मचारी पहुंच जाएंगे। शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हुआ है तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।  इसके अलावा पालमपुर नगर निगम के वार्ड-2 और नगर पंचायत जवाली के वार्ड-6 व नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड -6 में हुए उपचुनाव के नतीजे भी वीरवार को घोषित होंगे। 

विज्ञापन


एमसी चुनाव की 8 टेबलों पर पांच राउंड में होगी मतगणना
जिला प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए छोटा शिमला स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया है। यहां पर आठ टेबल लगाए हैं। इसमें सात टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बेल्ट पेपर की गिनती के लिए है। हर टेबल पर तीन-तीन अधिकारी गिनती करेंगे। सात टेबलों पर चार राउंड में मतगणना होगी। पांचवें राउंड में छह वार्डों की गिनती होगी। 5 दर्जन मतगणना कर्मियों को सुबह नौ बजे तक केंद्र में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के दौरान प्रत्याशी एवं एजेंट मतगणना होने तक अंदर रह सकते हैं। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन लेने जाने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने भी स्ट्रांग रूम और परिसर के चारों ओर से सुरक्षा कड़ी की है। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

इस तरह से होगी वोटों की गणना
नगर निगम शिमला के 34 वार्डों की मतगणना पांच राउंडों में पूरी होगी। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 7, दूसरे राउंड में 8 से 14, तीसरे राउंड में 15 से 21, चौथे राउंड में 22 से 28 और पांचवें और अंतिम राउंड में 29 से 34 वार्ड की मतगणना होगी। इन 34 वार्डों में करीब 149 बूथों के करीब 55,662 वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन


ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी सड़क वाहनों की आवाजाही पर रोक
 नगर निगम शिमला मतगणना चुनाव के मद्देनजर 4 मई को ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी आदित्य नेगी ने इस बाबत आदेश जारी किए है। बताया की 4 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में नगर निगम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुबह 10:00 से मतगणना पूर्ण होने तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहन ब्रॉकहॉस्ट से कसुम्पटी बाजार वाया विकासनगर और कसुम्पटी से छोटा शिमला वाया विकासनगर होकर आवाजाही कर सकेंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें