फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 लाख की सड़क पर भाजपा पार्षदों ने मांगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर पर साधा निशाना, पार्षदों ने की जांच की मांग
विज्ञापन

क्रॉसर
बोले, ऐसी सड़क क्यों बनाई जिस पर गाड़ी न चले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महापौर सत्या कौंडल के संजौली वार्ड में 32 लाख रुपये से बनाई सड़क की दोबारा री ग्रेडिंग करने के मामले में नगर निगम प्रशासन सवालों में घिर गया है। पूर्व मेयर समेत भाजपा पार्षदों ने इस मामले पर जांच की मांग कर दी है।
पूर्व मेयर एवं अनाडेल से पार्षद कुसुम सदरेट, कैथू पार्षद सुनील धर, मनोनीत पार्षद रहे संजीव सूद ने निगम प्रशासन से इसकी जांच करवाने की मांग की है। पूर्व मेयर का कहना है कि शहर में जनता के पैसों की बर्बादी हो रही है। एक सड़क के लिए बार-बार टेंडर कर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पूछा कि पहले ऐसी सड़क बनाई ही क्यों जिस पर गाड़ी न चढ़ सके। सड़क निर्माण के समय नगर निगम के अफसर कहां थे, क्यों नहीं देखा कि तीखी चढ़ाई वाली सड़क बन रही है। कहा कि मेयर सत्या कौंडल अब इस मामले के लिए नगर निगम अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर को इसकी जांच करवानी चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि यदि एंबुलेंस रोड बनाने में ही ऐसी लापरवाही होगी तो बाकी कामों का क्या होगा? मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि सड़क की री ग्रेडिंग करवाई जा रही है ताकि वार्ड के लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। कहा कि अदालत से इस बारे में आदेश हुए हैं जिसके बाद काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें