एमसी के छह सौ अधिक कर्मचारी होंगे लाभान्वित, तीन साल पूरा करने वाले होंगे नियमित
क्रॉसर
अक्तूबर की तनख्वाह के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम के सात सौ से अधिक कर्मचारियों को अक्तूबर में तनख्वाह के साथ छह फीसदी महंगाई भत्ता भी मिलेगा। मेयर सत्या कौंडल का अध्यक्षता में मंगलवार को हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों इससे डेढ़ से ढाई हजार रुपये प्रतिमाह का फायदा होगा।
कर्मचारियों को एक जुलाई से यह महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अगले महीने तनख्वाह के साथ जुलाई और अगस्त महीने का एरियर भी जारी किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के खजाने पर करीब 63 लाख रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। नगर निगम ने 30 सितंबर तक अनुबंध या दैनिक भोगी कर्मचारी के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले छह कर्मचारियों को भी नियमित करने का फैसला लिया है। एफसीपीसी के बाद हुई जीएफसी की बैठक में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।