फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापौर सुरेंद्र चौहान को न्योता तक नहीं, जताई हैरानी

Tue, 07 May 2024 09:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गेयटी थियेटर में मंगलवार शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्योता न मिलने को लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान ने हैरानी जताई। 
विज्ञापन
महापौर सुरेंद्र चौहान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स, शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। गेयटी थियेटर में मंगलवार शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में न्योता न मिलने को लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि शिमला के प्रथम नागरिक होने के नाते उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया जाना चाहिए था। शिमला आने वाले बड़े मेहमानों का स्वागत अक्सर महापौर करते रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बार कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया।

विज्ञापन


मेयर ने कहा कि राष्ट्रपति का शिमला में स्वागत करते हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने उन्हें इस कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया, यह समझ से परे हैं। इस बारे में महापौर ने जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य अधिकारियों से भी बात की है। इस बारे में संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा कि आखिर उन्हें इस कार्यक्रम से क्यों दरकिनार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें