फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे और नारेबाजी के बीच मनोहर चुने हिमाचल इंटक के प्रदेशाध्यक्ष

Sat, 22 Sep 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन के बाहर भारी हंगामे और कड़ी सुरक्षा के बीच हिमाचल इंटक के चुनाव कराए गए। इस दौरान मनोहर लाल शर्मा (बबलू पंडित) को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। महिमा चंद्र को महासचिव, भगत सिंह वर्मा को उपाध्यक्ष और  विक्रम ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


नए पदाधिकारियों का चयन चार साल के लिए किया गया है। अब प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे चुनाव के लिए विभिन्न मजदूर संगठनों के नेता और डेलीगेट पहुंचे थे।

राज्य भर में सक्रिय करीब तीन सौ मजदूर यूनियनों के लगभग सात सौ डेलीगेट मौजूद रहे। इसके अलावा श्रम विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा थे लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य : मनोहर

उल्लेखनीय है कि इंटक के चुनाव स्थल के बाहर विरोधी गुट के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। मनोहर ने कहा कि इंटक के पूर्व पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को खत्म कर दिया था।

अब इंटक को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा और इसके साथ ही संगठन के सदस्यों की संख्या फिर से साढे़ तीन लाख की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में संगठन के पदाधिकारियों ने पदों को दुरुपयोग किया और इससे संगठन को क्षति पहुंची है।

राजीव भवन के बाहर जिन लोगों ने हंगामा किया है, उनकी संख्या गिनती में थी। ये लोग  हताश हैं और बुरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि वह मजदूर नेता हैं और प्रदेश के हर वर्ग के कामगारों के हितों की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें