धर्मशाला स्टेडियम में पहले पर्यटकों से कोई भी एंट्री शुल्क नहीं लिया जाता था। पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए एचपीसीए ने एक अप्रैल से फीस लेने का फैसला लिया था। इसके तहत 20 रुपये प्रति व्यक्ति फीस ली जाती है, जबकि बच्चों की एंट्री अब भी फ्री है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पर्यटकों की एंट्री फीस से अर्जित होने वाली आय को एचपीसीए क्रिकेट के लिए खर्च कर रहा है। इससे खिलाड़ियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - संजय शर्मा, प्रवक्ता एचपीसीए