फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मणिमहेश में भी बाबा के दर्शन मुश्किल!

Sun, 03 Aug 2014 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में खराब मौसम के कारण श्रीखंड महादेव के बाद अब पवित्र मणि महेश यात्रा पर भी इसका विपरीत असर पड़ा है। देश विदेश के श्रद्धालुओं को इस वर्ष मणिमहेश यात्रा करने के लिए सिर्फ 20 दिनों का समय ही मिलेगा।
विज्ञापन


इससे जहां इस बरस लाखों श्रद्धालु मणिमहेश के दर्शन से महरूम रह जाएंगे तो वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खराब मौसम का सामना भी करना होगा।

मणिमहेश यात्रा के लिए प्रबंध पूरे न होने के कारण अब प्रशासन ने 10 अगस्त तक यात्रा पर रोक लगा दी है। उसके बाद ही यात्रा शुरू होने का निर्णय होगा।

कृष्‍ण जन्माष्‍टमी राधा अष्टमी को स्नान

इस बार 17 अगस्त को जन्माष्टमी और दो सितंबर को राधा अष्टमी है। जिला प्रशासन मणिमहेश यात्रा को बढ़ावा देने की बजाय अपना बोझ कम करने के लिए इसे सीमित करने में जुटा है।

मणिमहेश मेले का छोटा स्नान कृष्ण जन्माष्टमी और बड़ा स्नान राधा अष्टमी को होता है। इसको लेकर बाबा के भक्‍तों में हर वर्ष खासा उत्साह होता है और हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु सरोवर में स्नान के लिए पहुंचते हैं।

पहले प्रशासन ने 15 जून तक मणिमहेश यात्रा के प्रबंधन पूरे करने की बात कही थी, लेकिन प्रबंध पूरे न होने के कारण 30 जुलाई तक यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखा।

30 जुलाई तक भी यात्रा के लिए पूरे प्रबंध न होने के कारण अब 10 अगस्त तक यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे इस बार मात्र 20 दिन तक ही यात्रा होगी।
विज्ञापन

ग्लेशियर पार कर पहुंच रहे श्रद्धालु

भले ही प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर अभी रोक नहीं हटाई हो, लेकिन लाहौल के कुगती पास के रास्ते आस्था का सफर शुरू हो गया है। जोवरंग-मणिमहेश झील की ओर निकलने वाले श्रद्धालु विशालकाय हिमखंड से गुजरने का खतरा उठा रहे हैं।

हालांकि, भक्तों को सही सलामत गंतव्य तक पहुंचाने में सरकार व प्रशासन के कोई इंतजाम नहीं दिख रहे। श्रीखंड यात्रा की तरह यहां भी अनहोनी होने का अंदेशा बना हुआ है। यह अगस्त अंत तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।

इसके बाद यहां तापमान में गिरावट के चलते कभी भी हिमपात हो सकता है। ऐसे में कुगती पास लांघना किसी खतरे से खाली नहीं होता है। स्थानीय निवासी रामकृष्ण, राजेंद्र तथा सुरेश कुमार का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अस्थायी चौकी स्थापित करनी चाहिए।

एसडीएम जितेंद्र कंवर ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर जो कमियां रह गई हैं, संबंधित विभागों को 10 तक इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें