फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी लोकसभा उपचुनाव: कुशाल बोले- कारगिल युद्ध पर प्रतिभा के बयान का जवाब देगी जनता

Tue, 12 Oct 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के बयान पर कहा कि यह उनकी मानसिकता व सोच है। कारगिल युद्ध एक बहुत मुश्किल लड़ाई थी, जिसमें देश के 527 सैनिक शहीद हुए हैं। मंडी व कुल्लू के 13 सैनिकों ने भी अपनी शहादत दी है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से मिले भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने कहा कि कारगिल की लड़ाई कोई छोटी-मोटी लड़ाई नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के बयान पर कहा कि यह उनकी मानसिकता व सोच है। कारगिल युद्ध एक बहुत मुश्किल लड़ाई थी, जिसमें देश के 527 सैनिक शहीद हुए हैं। मंडी व कुल्लू के 13 सैनिकों ने भी अपनी शहादत दी है। विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर लड़ी गई कारगिल लड़ाई का जवाब अब जनता देगी। पूरा देश जानता है कि कारगिल की लड़ाई कैसे हालात में लड़ी है। 

विज्ञापन


कुशाल ठाकुर ने कहा कि वह फोरलेन संघर्ष समिति से जुड़े हैं और अब भी जुड़े हैं। जब भूमि अधिग्रहण कानून बना, तब केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। जानबूझ कर कुछ लोग भ्रमित कर रहे हैं जो कि गलत है। उन्होंने इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर लड़ा है और आगे भी लडे़ंगे। इसको लेकर वह पूर्व सरकार में सभी मंत्री व विधायकों से मिले, मगर कुछ भी नहीं हुआ है। सरकार ने इसके लिए कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रामस्वरूप के कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले कुशाल ठाकुर पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा से मिलने उनके निवास पारला भुंतर पहुंचे। इसके बाद वह पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से मिलने उनके घर बेहड़े पहुंचे। इसके बाद महेश्वर सिंह भी चुनावी जनसभा में शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें