फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष पैकेज: सैलानियों को कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट देगा हिमाचल पर्यटन विकास निगम

Tue, 12 Oct 2021 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 सैलानियों को रिझाने के लिए पर्यटन विकास निगम  ने 15 नवंबर तक 50 इकाइयों में छूट देने के लिए विशेष पैकेज जारी किया है। कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष हिमाचल में प्रभावित हुए होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए निगम ने अपने होटलों में बुकिंग पर छूट देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
पर्यटन निगम के होटलों में बुकिंग पर छूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट दी जाएगी। सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने 15 नवंबर तक 50 इकाइयों में छूट देने के लिए विशेष पैकेज जारी किया है। कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष हिमाचल में प्रभावित हुए होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए निगम ने अपने होटलों में बुकिंग पर छूट देने का फैसला लिया है।  देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश में स्थित अधिकांश होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: 16 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह-शाम बढ़ी ठंड

शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर छूट नहीं मिलेगी। चुनाव आयोग से मंजूरी लेने के बाद निगम ने सैलानियों को छूट देने के लिए विशेष पैकेज शुरू किया है।
विज्ञापन


हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं हिमाचल
बता दें, हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों देसी-विदेशी सैलानी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं। शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक नजारों से भरपूर हिमाचल की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थान हैं। साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए भी यहां अच्छे स्थल हैं। यहां पर रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है, यहां धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से कई दर्शनीय स्थल हैं। साथ ही कई ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। सालाना करीब पांच लाख विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंचते हैं जिनमें से अधिकतर शिमला का रुख करते हैं। विदेशी सैलानी हैरिटेज टूरिज्म के लिए शिमला, एडवेंचर टूरिज्म के लिए मनाली और आध्यात्मिक टूरिज्म के लिए धर्मशाला का रुख करते हैं। किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी विदेशी सैलानियों की पसंदीदा सैरगाह है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें