फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी ने दबोचा दिल्ली का मुख्य एजेंट

Fri, 09 Apr 2021 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • मानव भारती विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियों का दिल्ली में चलाता था रैकेट
  • हजारों फर्जी डिग्री बेचने की मिली है जानकारी, कई ठिकानों पर दबिश जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री मामले की तफ्तीश में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने फर्जी डिग्री रैकेट का दिल्ली में संचालन करने वाले मुख्य एजेंट अजय कुमार को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह छोटे एजेंटों के जरिये दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के अलावा बिहार में फर्जी डिग्री बेचने का गोरखधंधा चलाता था। मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले अजय की तलाश में लंबे समय से एसआईटी की एक टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जिस तरह जम्मू से गिरफ्तार एजेंट मनु जम्वाल पूरे जम्मू-कश्मीर के एजेंटों के ग्रुप को संचालित करता था, उसी तरह अजय दिल्ली में मुख्य एजेंट था। एजेंट के गिरफ्त में आने के बाद अब पुलिस उसके कई ठिकानों पर दबिश देकर फर्जी डिग्रियां बरामद करने में जुटी है।

साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले एजेंटों और डिग्री खरीदने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस एजेंट ने हजारों फर्जी डिग्रियां खुद और सब एजेंटों के जरिये बेची हैं। फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी अब तक विश्वविद्यालय के मालिक राज कुमार राणा समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें