फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Himachal Pradesh: मनाली में ट्रक के टायर के नीचे कुचला गया युवक, मौके पर मौत

Thu, 23 Jun 2022 02:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान मनीष कुमार पिछले टायर की चपेट में आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाईपास मार्ग पर बीएसएनएल कार्यालय के नजदीक ट्रक के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। युवक चंबा का रहने वाला था और मनाली में एक दुकान में काम करता था। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन




पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान मनीष कुमार (19) निवासी छतरील, डाकघर सहाता, तहसील भटियात, चंबा के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सामान से लदा एक ट्रक बाईपास मार्ग पर पहुंचा। चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान मनीष कुमार पिछले टायर की चपेट में आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 

इसमें चंबा के भी कई युवक थे। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही सभी शांत हो गए। लोग ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं निवासी ट्रक चालक वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें