फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी फागू नेशनल हाइवे दो डोजर, दो जेसीबी हटाएंगे बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के पूर्वानुमान के बाद एनएच ने 6 किमी में 12 जगह लगाए रेत के ढेर
विज्ञापन

क्रॉसर
कैल्शियम क्लोराइड का भी होगा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर कुफरी और फागू के बीच बर्फ हटाने के लिए इस साल खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़क से बर्फ हटाने के लिए दो डोजर और दो जेसीबी तैनात की हैं। छह किलोमीटर के दायरे में 12 जगहों पर रेत के ढेर लगाए हैं। इस बार बर्फ हटाने के लिए कैल्शियम क्लोराइड का भी इस्तेमाल होगा।
हिमपात के बाद हर साल शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुफरी से फागू के बीच बर्फ जमने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है। सड़क बंद होने से ऊपरी शिमला का संपर्क राजधानी से कट जाता है। बड़ी संख्या में सैलानी भी बर्फ में अठखेलियां करने के लिए कुफरी और फागू पहुंचते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए नेशनल हाइवे ने अग्रिम तैयारियां कर ली है। छराबड़ा मिक्सर प्लांट पर दो डोजर तैनात कर दिए हैं। दो जेसीबी मशीनों की भी तैनाती की है। एक विभाग की अपनी मशीन है जबकि एक निजी मशीन किराये पर ली गई हैं। कुफरी और फागू के अलावा नारकंडा और खड़ापत्थर में भी इस बार कैल्शियम क्लोराइड के स्प्रे से बर्फ हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ के बीच धीरे चलाएं वाहन : सिंह
नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने स्थानीय लोगों और सैलानियों से आग्रह है कि जहां सड़क पर बर्फ जमी हो वहां वाहन धीरे चलाएं ताकि हादसे न हों। कुफरी-फागू के बीच हर साल हिमपात के बाद सड़क पर जमी बर्फ शीशे में तब्दील हो जाती है। अत्यधिक फिसलन होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गाड़ियां स्किड होकर एक दूसरे से टकरा जाती हैं। इससे घंटों ट्रैफिक जाम लगता है। पर्यटक वाहन बेतरतीब खड़े होने से जाम की समस्या पेश आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें