फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी करने गई औषध टीम के साथ मारपीट, निरीक्षक को चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कौलांवालाभूड़ में ड्रग विभाग की टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस थाना नाहन में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन के ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी राणा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि मंगलवार को उनकी टीम विकास खंड नाहन के ग्राम कौलांवालाभूड़ में संचालित एक क्लिनिक के निरीक्षण के लिए पहुंची थी, जिसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी।
इसकी जांच के लेकर वह मौके पर गए हुए थे। इस दौरान पांवटा साहिब में तैनात औषधि निरीक्षक भी घटनास्थल पर गई थीं। छापामारी के बाद केस प्रॉपर्टी को जब वो अपनी गाड़ी में रख रहे थे तो इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा साहिब के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन

हमले में ड्रग इंस्पेक्टर को नाक और चेहरे पर चोट लगी हैं। पीड़ित ने कहा कि उनसे संपत्ति और संबंधित दस्तावेज छीनने की कोशिश भी की गई। चेहरे पर कई बार मुक्के मारे गए। इसको लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी राणा ने करीब दो सप्ताह पहले ही नाहन में ज्वाइन किया है। एसपी ओमापति जमवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें