फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जिले में लॉकडाउन घोषित, सीएम जयराम ने दिए आदेश

Sun, 22 Mar 2020 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र से वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद हिमाचल सरकार ने कांगड़ा जिले में 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह लॉकडाउन का आदेश दे दिया है। कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 23 से 31 मार्च तक जरूरी व मेडिकल सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन होगा। जारी आदेशों के अनुसार सभी सरकारी कार्यालय, मॉल, फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।

विज्ञापन


लोगों को घर पर रहना होगा। बहुत जरूरी काम होने की स्थिति में ही बाहर आ सकेंगे। इसके लिए भी एक परिवार से एक व्यक्ति ही बाहर निकल सकेगा। एचआरटीसी, टैक्सी, ऑटो रिक्शा बंद रहेंगे। कुछ स्पेशल रूट पर बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा को इजाजत दी जाएगी, जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस टर्मिनल आदि।

Trending Videos
विज्ञापन

इन पर पाबंदी नहीं

अनिवार्य सेवाओं और उनके उत्पादन, सप्लाई, ट्रांसपोर्ट व अन्य लॉजिस्टिक पर रोक नहीं होगी, रेल और हवाई ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी और नगर निगम की सेवाएं, बैंक और एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकॉम, इंटरनेट, केबल ऑपरेटर, पोस्टल सर्विसेज, ई-कॉमर्स होम डिलीवरी, फूड शॉप्स, ग्रॉसरी, दूध, ब्रेड, फल-सब्जियां, मीट, फिश, डिपार्टमेंटल स्टोर, अस्पताल, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, ऑयल एजेंसी, इमरजेंसी व जरूरी काम देख रहे मुलाजिमों एवं लॉ एवं ऑर्डर की स्थिति संभाल रहे मुलाजिमों को इसमें छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें