फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में आडवाणी को याद आया 1989 का ऐतिहासिक दिन

Sun, 21 Jun 2015 10:24 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को शांता के ड्रीम प्रोजेक्ट विवेकानंद मेडिकल कॉलेज के कायाकल्प संस्थान में पुरानी यादों को ताजा किया। उन्होंने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के सामने कहा कि पालमपुर से उनकी 1989 से यादें जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


1989 में पालमपुर में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पालमपुर से ही राम मंदिर बनाने की रूपरेखा तैयार की गई थी। तब लाल कृष्ण आडवाणी पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पालमपुर आए थे।

यहीं पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। लेकिन, राम मंदिर के उस प्रस्ताव पर आडवाणी ने शनिवार को कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि धौलाधार की पहाड़ियों के बीच बना कायाकल्प बेहद सुंदर और अच्छा है। इस दौरान वह लोगों और प्रशंसकों से भी मिले।
विज्ञापन


बोले, राजनीति का नैतिकता से जुड़ाव जरूरी: आडवाणी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी ने कहा कि राजनीति देश और समाज को तभी उन्नत बना सकती है जब इसका नैतिकता के साथ जुड़ाव हो। ऐसे में नैतिकता के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं होना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पालमपुर पहुंचे आडवानी ने कायाकल्प संस्थान का दौरा कर पत्रकारों से अनौपचारिक बात की। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सेवा करने के लिए राजनीति बेहतर साधन है। उन्होंने अपरोक्ष रूप से फिर से भाजपा नेताओं को नसीहत दे दी कि वह नैतिकता के साथ कोई समझौता न करें।

देश में अपातकाल लगने को लेकर दिए बयान के प्रश्र का उत्तर देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक साथ योग करना अच्छी शुरूआत है। देश को मजबूत करने के लिए राजनीति के साथ योग भी बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि वह 14 साल की आयु में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे।

वह शिक्षा और अन्य कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं। उन्होंने देश भर की मीडिया से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मीडिया से जो बात बोली जाती है, उसमें यह खोजा जाता है कि विवाद कौन सी बात से उठे। उसे ही आगे बढ़ाया जाता है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार व प्रदेश महामंत्री विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें