फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो ने रौंदे साइकिल सवार, बच्ची की मौत

Sat, 20 Jun 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊना जिले के नंदपुर में टैंपो पलटने से पेश आए सड़क हादसे में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। करीब सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को अंब अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां दो को नाजुक हाल में ऊना रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक टैंपो ट्रैवलर दिल्ली से चिंतपूर्णी जा रही थी कि नंदपुर में चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैवलर सड़क किनारे पलट गई। इसी दौरान सड़क किनारे साइकिल पर अपने पिता के साथ स्कूल जा रहे दो बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब सात के करीब लोग जख्मी हो गए।

जिन्हे 108 एंबुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब में उपचार के लिए लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तुरंत घायलों उपचार शुरू कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने धधड़ी निवासी 10 वर्षीय बच्ची शिवानी को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने कहा कि लापरवाही से गाड़ी चलाने पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में विजय, ऊषा, लक्खी, रुचि, अरविंद सभी निवासी दिल्ली, रामदास और आकाश निवासी धंधड़ी अंब घायल हुए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें