फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी, इस दिन अंधड़ चलने की चेतावनी

Wed, 19 Feb 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल जिला कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बुधवार को मौसम खराब रहा, जबकि दोपहर बाद रोहतांग, कुंजुम दर्रा, बारालाचा सहित ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सैलानियों और लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


20 को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है और इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य  से 2 से 3 डिग्री  सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग -4.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस बरठीं का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में भी दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे और ठंड बढ़ी है।

 न्यूनतम तापमान में कल्पा -1.0, शिमला 7.4, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 7.1, धर्मशाला 8.8, ऊना 7.5, नाहन 14.5, पालमपुर 8.0, सोलन 4.0, मनाली 2.4, कांगड़ा 9.2, मंडी 10.0, हमीरपुर 9.6, चंबा का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का अधिकतम तापमान 16.1, सुंदरनगर 22.4. भुंतर 17.4, कल्पा 5.6, धर्मशाला 16.8, ऊना 24.2, सोलन 24.1, कांगड़ा 21.0, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 25.0, चंबा 22.2, डलहौजी 10.0 और केलांग 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें