फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सनी देओल की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Tue, 07 Mar 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)

सार

अमरजोत सिंह ने पत्र में लिखा है कि सनी देओल करीब चार साल से अपने लोकसभा क्षेत्र में पेश नहीं हुए हैं। गुरदासपुर की जनता ने उन्हें बड़ी उम्मीदों से वोट दिया था।
विज्ञापन
सांसद सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अभिनेता सनी देओल ने चुनाव जीतने के बाद कभी अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों की सुध नहीं ली। गुरदासपुर जाने के बजाय उन्होंने चार साल मनाली में रहकर ही बीता दिए। गुरदासपुर के मोहल्ला संत नगर निवासी अमरजोत सिंह ने इन आरोपों के साथ सांसद सनी देओल की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। सोशल मीडिया पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


अमरजोत सिंह ने पत्र में लिखा है कि सनी देओल करीब चार साल से अपने लोकसभा क्षेत्र में पेश नहीं हुए हैं। गुरदासपुर की जनता ने उन्हें बड़ी उम्मीदों से वोट दिया था। अमरजोत ने लिखा कि सनी देओल गुरदासपुर के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे गैर जिम्मेदार लोकसभा सदस्य को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। गौर रहे कि सनी देओल को मनाली से विशेष लगाव है वे साल के अधिकतर महीने मनाली में ही गुजारते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें