फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: मंदिर में निकाह पर विवाद, विहिप ने जांच के लिए समिति बनाई

Tue, 07 Mar 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

सत्यनारायण मंदिर परिसर की सराय में गत सोमवार को हुए निकाह के संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और परिषद हिंदू मंदिरों में निकाह जैसी इस्लामिक प्रक्रिया का समर्थन भी नहीं करती। 
विज्ञापन
सत्यनारायण मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में सत्यनारायण मंदिर परिसर की सराय में गत सोमवार को हुए निकाह के संदर्भ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है और परिषद हिंदू मंदिरों में निकाह जैसी इस्लामिक प्रक्रिया का समर्थन भी नहीं करती। परिषद का मत है कि मंदिरों में सनातन प्रक्रिया से ही शादी समारोह होने चाहिए। एक बयान जारी कर विहिप के हिमाचल प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष लेख राज राणा ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने प्रबंधन समिति से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसा विचार कर ही मंदिर परिसर में आयोजन हों। मामले की जानकारी के लिए विहिप के प्रांत मंत्री की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है, ताकि प्रबंधन समिति और स्थानीय समाज से मिलकर वास्तविक स्थिति जानकर उचित कार्रवाई की जा सके। उनका कहना है कि जिस मंदिर में निकाह हुआ है, उसके ट्रस्ट को विहिप चलाती है, लेकिन प्रबंधन स्थानीय लोग करते हैं। स्थानीय समाज के लोग विवाह और अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सराय को निर्धारित शुल्क लेकर उपयोग के लिए देते हैं। समिति के कार्यकर्ताओं के अनुसार मंदिर की सराय में निकाह हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें