फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र बम: अब कांगड़ा-चंबा भाजपा के दस विधायकों ने भी खोला मोर्चा, सीएम से की मांग

Sat, 23 Nov 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पत्र बम वायरल मामले में फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र रवि पर आरोप सही साबित होने के बाद उन पर कार्रवाई के लिए संगठन और सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के बाद अब रवि के खिलाफ कांगड़ा-चंबा के सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी एकजुट हो गए हैं।

विज्ञापन


इन सभी ने एक सुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक अरुण मेहरा, विक्रम जरियाल, जिया लाल, पवन नैयर, मुल्ख राज प्रेमी, रविंदर धीमान, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, राजेश ठाकुर, विशाल नेहरिया, जिला पालमपुर भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला चंबा भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, नगरोटा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय चौधरी, बैजनाथ मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर पर लगाए गए तथाकथित आरोपों की निंदा करते हुए कथित षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध संगठन और प्रशासन दोनों ही स्तरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें