हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को महिला विरोधी बताकर कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने सुक्खू की शिकायत करने और त्याग पत्र सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय भी मांग लिया है। सुमन बीते सोमवार को चार जिलों की कार्यकारिणी भंग करने से खफा हैं।
प्रदेश कांग्रेस ने हालांकि चारों जिलों के अध्यक्षों को बरकरार रखा है लेकिन मंगलवार मीडिया से रूबरू होकर सुमन ने कहा कि वे खुद अध्यक्ष पद से त्यागपत्र का ऐलान करती हैं। सुमन ने कहा कि कार्यकारिणी भंग करने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया।