फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौल बोले- नया दिल लेकर आया हूं, अब दिखाऊंगा राजनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि नया दिल लेकर आया हूं...। अब 15 अगस्त के बाद राजनीति में अपनी सक्रियता दिखाऊंगा। कौल ने कहा कि सीडी जारी करने से किसको फायदा और किसे हानि हुई, यह सब जानते हैं।
विज्ञापन


अंतरंग सीडी प्रकरण के बाद कौल को सीने में दर्द उठा था। वे पीजीआई में उपचार कराने गए थे। फोर्टिस में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। सफल सर्जरी के बाद स्वस्थ होकर कौल बुधवार को संकट मोचन मंदिर पहुंचे। यहां उनके समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए महा मृत्युंजय जाप का आयोजन किया था। कौल सिंह ने भी इसमें भाग लेकर आहुति डाली।

विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, सीपीएस रोहित ठाकुर, विधायक आशा कुमारी, सोहन लाल और रवि ठाकुर भी मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी सचिव इंद्र सिंह ठाकुर की ओर से मंत्रियों, सीपीएस समेत विधायकों को निमंत्रण दिया गया था। लेकिन किसी भी मंत्री ने इसमें अपनी उपस्थित दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने कहा था, दिल संभालकर रखिए कौल साहब

अचानक सीने में दर्द उठने के बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह जब चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल हुए थे तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कौल सिंह से कहा था कि दिल को संभालकर रखिए कौल साहब...।

गौरतलब है कि महिला से अंतरंग बातचीत की सीडी जारी होने के बाद हिमाचल में सियासत गरमा गई थी। कौल सिंह और सीएम वीरभद्र सिंह इस मामले में आमने सामने आ गए थे। कौल सिंह ने सीएम के करीबी अफसर का नाम लेते हुए इस पूरे मामले का ठीकरा उनके सिर फोड़ा था। बाद में कांग्रेस हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद इस मामले को दबा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें