फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्का फैक्टरी में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 10 Dec 2019 10:32 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के डिंगरवाला में चल रही सिक्का (लेड) फैक्टरी में अग्निकांड से लाखों का सामान राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

विज्ञापन


सरस्वती स्पिनिंग मिल में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जब आग लगी उस वक्त उक्त कंपनी में कुछ कामगार कार्य कर रहे थे। तुरंत सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। 

जानकारी के अनुसार डिंगरवाला स्थित सरस्वती स्पीनिंग मिल में रात करीब पौने 11 बजे अचानक आग भड़क गई। उस वक्त फैक्ट्री में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। सभी मजदूर बाहर निकल गए और अग्निशमन केंद्र कालाअंब को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर चौकी कालाअंब के प्रभारी रामकुमार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों चंद्रवीर, जगत सिंह, गृहरक्षक प्रशामक अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, चालक असलम मोहम्मद और दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

तब तक फैक्टरी में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में बैटरी स्क्रैप, 27 टन कोयला, ऑफिस ब्लॉक और रिकॉर्ड, तैयार माल, स्पेक्ट्रो लैब और मशीनरी जलकर राख हो गई।

करीब 60 लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कालाअंब फायर चौकी प्रभारी राम कुमार ने बताया कि लगभग 60 लाख के नुकसान का आकलन लगाया गया है। करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें