प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अधिवक्ता लवनीश कंवर को नया अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक त्यागी और सचिव पद के लिए धीरज ठाकुर को चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय चुनाव में अधिवक्ता लवनीश कंवर को 401, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण को 339 और दीपक कौशल को 234 मत मिले।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अधिवक्ता लवनीश कंवर को नया अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक त्यागी और सचिव पद के लिए धीरज ठाकुर को चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय चुनाव में अधिवक्ता लवनीश कंवर को 401, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव भूषण को 339 और दीपक कौशल को 234 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भी त्रिकोणीय मुकाबले में अशोक त्यागी को 494, सत प्रकाश को 252 और सुरेंद्र शर्मा को 232 वोट मिले।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए धीरज ठाकुर को 636 व हेमंत ठाकुर को 338 वोट मिले। प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कुल 1210 मतदाताओं में से 983 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किय। चुनाव अधिवक्ता आईएन मेहता की अध्यक्षता में हुए। अधिवक्ता राजेश मंढोतरा, अरविंद शर्मा, अविनाश जरयाल, विवेकानंद, विवेक अत्री, मान सिंह, अमन पार्थ शर्मा और लवनीश ठाकुर ने चुनाव को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई।