फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा से मिले सुरेश भारद्वाज, विभागों से जुड़ी उपलब्धियां गिनाईं

Fri, 24 Sep 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नड्डा को सहकारी क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (एफ पीओ) को बढ़ावा देने के संबंध में राज्य सहकारिता विभाग की पहल के बारे में भी बताया। बताया कि राज्य में कुछ एफ पीओ पंजीकृत हैं लेकिन उनमें से कोई भी सहकारी क्षेत्र में पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मिले सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिन दिल्ली दौरे पर रहे हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शुकव्रार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के दौरान भारद्वाज ने नड्डा को अपने विभागों में किए गए विकास कार्यों और पहल के बारे में अवगत करवाया। मंत्री ने नड्डा को सहकारी क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (एफ पीओ) को बढ़ावा देने के संबंध में राज्य सहकारिता विभाग की पहल के बारे में भी बताया। बताया कि राज्य में कुछ एफ पीओ पंजीकृत हैं लेकिन उनमें से कोई भी सहकारी क्षेत्र में पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य एफ पीओ को बढ़ावा देने के लिए एक नीति तैयार कर रहा है और एक वर्ष के भीतर 100 एफ पीओ पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


प्रत्येक एफ पीओ न्यूनतम 100 किसानों को जोड़ा जाएगा। भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राज्य में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा अन्य केंद्रीय योजनाओं के तहत शुरू होने वाले विभिन्न कार्यों से भी अवगत कराया। बताया कि नड्डा ने प्रदेश में किए गए प्रयासों की सराहना की और हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया। इसके बाद भारद्वाज ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की। शनिवार को भारद्वाज शिमला पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें