फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर के गायनी विभाग में जल्द शुरू होंगी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और आईवीएफ की सुविधा

Mon, 26 Sep 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के गायनी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और आईवीएफ की सुविधा जल्द शुरू होगी। यह जानकारी एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने दी।
विज्ञापन
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के गायनी विभाग में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और आईवीएफ की सुविधा जल्द शुरू होगी। यह जानकारी एम्स की लोक संपर्क अधिकारी डॉक्टर रूपाली ने दी। उन्होंने बताया कि एम्स में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग नवंबर 2020 में स्थापित किया गया। विभाग में वर्तमान में एक अतिरिक्त प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और तीन सहायक प्रोफेसर के साथ एक वरिष्ठ रेजिडेंट और एक जूनियर रेजिडेंट हैं। संस्थान में एमबीबीएस विद्यार्थियों के दो बैच हैं। बताया कि गर्भनिरोधक सलाह के लिए परिवार नियोजन और परामर्श सेवाएं शुरू की गई हैं। ओपीडी में अगस्त 2022 से गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण शुरू किया गया है। संस्थान में मातृत्व सेवाओं, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, आईवीएफ सहित बांझपन सेवाओं और स्त्री रोग संबंधी ऑन्कोलॉजी सेवाओं की एक शृंखला प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


यूजी और पीजी छात्रों के प्रशिक्षण के लिए विभाग में हैंड्स ऑन मैनिकिन प्रशिक्षण के साथ स्किल लैब स्थापित की जा रही है। भविष्य में विभाग में प्रजनन चिकित्सा में डीएम, एमसीएच गायनी ऑन्कोलॉजी, मिनिमली इनवेसिव गायनोकोलॉजी में फेलोशिप, फीटल मेडिसिन में फेलोशिप जैसे नए शिक्षण और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होंगे। टेलीमेडिसिन सेवाओं (ई.संजीवनी और टाटा ग्लोहील) के अलावा विभाग ने कैंसर स्क्रीनिंग, रजोनिवृत्ति क्लिनिक, बांझपन क्लिनिक, किशोर क्लीनिक और उच्च जोखिम वाले गर्भावस्था क्लिनिक में विशेष क्लीनिक भी शुरू किए हैं। आयुष ब्लॉक में माइनर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया जा चुका है। आईपीडी सेवाएं (वार्ड) और आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर जल्द शुरू किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें