फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

Sun, 10 Mar 2024 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
landslide in himachal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दर गई। इस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पहाड़ी दरकी उस दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी। 
विज्ञापन


अगर वाहनों की आवाजाही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच चुकी है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते विभागीय टीम मार्ग बहाली का काम अभी शुरू नहीं कर पाई है। 

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक ने बताया कि बालू के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम चुकी है। बताया कि जल्द ही सड़क पर गिरे टनों के हिसाब से मलबे को हटाकर मार्ग वाहनों के लिए सुचारु करवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें