फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामला: कांग्रेस नेताओं ने शिमला में राजभवन के बाहर रखा मौन व्रत

Mon, 11 Oct 2021 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से दोपहर बाद 1 बजे तक मौन व्रत रखा। प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित विधायक भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त को भी शिमला में मौन व्रत रखने के लिए पहुंचना था लेकिन उनको मंडी में ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन
राजभवन के बाहर कांग्रेस का मौन व्रत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकमान के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को राजभवन के बाहर मौन व्रत रखा। कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कि सानों की हत्या का विरोध किया और दोषियों को सजा देने की मांग की गई। इस पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के जज से करवाई जाए। इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग भी की है। हाईकमान के आदेशानुसार उप चुनाव की रैलियां स्थगित कर पार्टी नेता शिमला के कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक दिन पूर्व जिला उपायुक्त शिमला को लिखित में सूचना दे दी गई थी। जैसे ही कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे तो सुरक्षा अधिकारियों ने गेट के बाहर बैठने को रोका गया।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव: फतेहपुर में कन्हैया कुमार बोले- हिमाचल से लिखी जाएगी मोदी की हार की इबारत

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से दोपहर बाद 1 बजे तक मौन व्रत रखा। प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित विधायक भी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त को भी शिमला में मौन व्रत रखने के लिए पहुंचना था लेकिन उनको मंडी में ही रुकना पड़ा।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को सरकार बचाने में लगी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का दायित्व देश के नागरिकों की सुरक्षा का होता है। जिस प्रकार से सरकार मंत्री के बेटे को इस प्रकरण से बचाने में लगी है, उससे देश में कानून व्यवस्था और लोकतंत्र का  मजाक उड़ाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों की हत्या में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की संलिप्तता के कारण उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए।  कांग्रेस अहिंसावादी पार्टी है। देश में हर वर्ग के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हुए लड़ती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चैधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल, आनंद कौशल, प्रदीप वर्मा, इंद्रजीत सिंह, वेद प्रकाश ठाकुर, सत्यजीत नेगी, बलदेव ठाकुर, यशपाल तनाइक, वनीता वर्मा, आरती निर्मोही, दीक्षा सिंघा समेत महिला कांगेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें