फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति: बर्फबारी से फंसे 59 सैलानियों को सुरक्षित काजा पहुंचाया

Fri, 22 Oct 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

डीसी नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 40 लोगों को सुरक्षित  दोपहर तक काजा पहुंचाया गया है, जबकि 19 अन्य सैलानियों को भी शाम को काजा लाया गया। करीब 21 ढाबा संचालकों और उनके स्टाफ ने फिलहाल बातल से निकलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
59 सैलानी सुरक्षित काजा पहुंचाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में अचानक हुई बर्फबारी के कारण बीते 17 अक्तूबर से छतडू, छोटा दड़ा बातल और चंद्रताल में फंसे सैलानियों समेत 80 लोगों में से 59 सैलानी शुक्रवार को सुरक्षित काजा पहुंचाए गए। ये सभी पर्यटक बर्फबारी के बीच रास्ते में एक ट्रक के खराब होने के कारण फंस गए थे। सेना की नागा बटालियन ने लोसर, हल और पंगमो के ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया। वहीं, चंद्रताल में फंसे सैलानी 15 किमी पैदल चलकर बातल पहुंचे, जहां चाचा-चाची ढाबे में इन लोगों ने शरण ली। जिला प्रशासन पहले दावा कर रहा था कि सिर्फ 17 लोग ही फंसे हैं, लेकिन जब लोसर, हल और पंगमो के ग्रामीण कुंजम दर्रा से पैदल बातल पहुंचे तो वाहन फंसे पर्यटकों का जमावड़ा लगा था।

विज्ञापन




इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों को अपने बीच पाकर पर्यटकों की जान में जान आई। बचाव टीम की अगवाई स्वयं एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उपायुक्त नीरज कुमार लगातार सेटेलाइट फोन से टीम के संपर्क में रहे। डीसी ने बताया कि शुक्रवार को 40 लोगों को सुरक्षित  दोपहर तक काजा पहुंचाया गया है, जबकि 19 अन्य सैलानियों को भी शाम को काजा लाया गया। करीब 21 ढाबा संचालकों और उनके स्टाफ ने फिलहाल बातल से निकलने से मना कर दिया है। उपायुक्त ने कहा कि शनिवार शाम तक कोकसर-ग्रांफू-काजा सड़क मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें