फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशाल को फिर चुना गया एनपीएस जिला शिमला अध्यक्ष

विज्ञापन
शिमला के लोकनिर्माण विभाग के सभागार में एनपीएस की बैठक में भाग लेते कर्मचारी - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला न्यू पेंशन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव करने के लिए रविवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को एक बार फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें कुशाल शर्मा को फिर से जिला अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा विजय सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नारायण सिंह को महासचिव, धीरज कपूर को वित्त सचिव, चेतराम बंसल को प्रेस सचिव, मंजीत आनंद और सुनील को आईटी सेल में शामिल किया गया। इसके साथ भी महिला विंग जिला शिमला से सुनीता मेहता को अध्यक्ष और रंजना सेखरी को महासचिव चुना गया।
बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य इकाई के श्याम लाल गौतम विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक में जिला शिमला के अंतर्गत आने वाले सभी 21 ब्लॉक के अध्यक्ष, महासचिव व उनकी कार्यकारिणी के अलावा जिला शिमला महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता मेहता, महासचिव रंजना सेखरी व उनकी कार्यकारिणी भी मौजूद रही। जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने जेसीसी की बैठक बुलाने के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली के लिए सकारात्मक फैसला लेती है तो उनका समस्त न्यू पेंशन कर्मचारी संघ आभार जताएगा। 28 नवंबर को जिला कांगड़ा में एनपीएस संघ के होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महासचिव नारायण सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से संघ को पूरी उम्मीद है कि सरकार उनकी आशा के अनुरूप उनकी मांग को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें