फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह से मिले कुलदीप राठौर, इस मामले पर किया मंथन

Sat, 13 Jul 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कुलदीप राठौर होलीलॉज में वीरभद्र सिंह से मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तबीयत खराब होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शिमला लौटते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनसे मुलाकात कर नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन किया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद 4:00 बजे राठौर वीरभद्र सिंह के निवास होलीलॉज पहुंचे और उनसे एक घंटे तक वार्तालाप किया। इस दौरान वीरभद्र की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

वीरभद्र ने राठौर से कहा है कि यह वक्त प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि संगठन से अच्छे और निष्ठावान नेताओं को मौका दिया जाना चाहिए ताकि विरोधी दल भाजपा को आगामी चुनावों में कड़ी चुनौती दी जा सके।
विज्ञापन


उधर, राठौर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह का वह कुशलक्षेम पूछने होलीलॉज गए थे। वह करीब एक घंटे तक वहीं रहे। इस दौरान पार्टी के मसलों पर भी चर्चा की गई। वीरभद्र सिंह ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही और साथ ही निष्ठावान नेताओं को मौका देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें